UDYAM-UP-75-0003230
purvanchalexpressn@gmail.com
Purvanchal Express News

*थाना जंसा,कपसेठी व बड़ागाँव में जन समस्याओं को सुनकर उनके त्वरित निस्तारण हेतु संबंधित को दिये आवश्यक दिशा निर्देश*

Updated on: 04 July, 2026

अतुल राय की खास रिपोर्ट

 

वाराणसी।शासन की मंशा के अनुरुप जनसमस्याओं की सुनवाई तथा त्वरित निस्तारण हेतु प्रत्येक थाने पर माह के द्वितीय व चतुर्थ शनिवार को समाधान दिवस का आयोजन किया जाता है।दिनांक 24.12.2022 को थाना समाधान दिवस के अवसर पर श्री एस.राजलिंगम,जिलाधिकारी जनपद वाराणसी व पुलिस उपायुक्त गोमती ज़ोन,कमिश्नरेट वाराणसी श्री विक्रांत वीर द्वारा थाना जंसा,कपसेठी व बड़ागाँव में जन समस्याओं की सुनवाई की गई एवं उनके त्वरित निस्तारण हेतु संबंधित थाना प्रभारी को तत्काल मौके पर जाकर शिकायतों की निष्पक्षता से जाँच करके शत प्रतिशत निस्तारण करने हेतु निर्देशित किया गया ।इस दौरान थानाध्यक्ष जंसा,कपसेठी तथा पुलिस के अन्य अधिकारी/कर्मचारीगण मौजूद रहे।

© 2022 Copyrights Reserved Purvanchal Express News