संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़
*मिर्जामुराद।* गौर गांव स्थित स्व.वंशनारायण सिंह महिला महाविद्यालय में गुरुवार को पहुंचे परम सन्त स्वामी जय गुरुबन्दे जय महराज द्वारा महाविद्यालय में बच्चों को शिक्षा के महत्व के बारे में बताते हुए बोले कि जब तक आप अपने माता-पिता की सेवा करते रहेंगे तब तक आप सारे चीजो से मुक्त रहेगा तभी आपको अपने शिक्षा का महत्व पता चलेगा।माता पिता से बढ़कर कोई भी संसार में नही है।महाराज जी ने कहां की आध्यात्मिक सत्संग व सत्गुरु दर्शन निरन्तर करते रहने से आप सभी समस्याओं से मुक्त हो सकते है क्योंकि सत्संग से विवेक का जन्म होता है और विवेक से द्वारा मनुष्य स्वयं के जीवन का मूल्यांकन करता है।महाविद्यालय के प्रबंधक व भाजपा नेता संजीव सिंह गौतम द्वारा महाराज जी का माल्यार्पण कर स्वागत किया गया।इस अवसर पर योगेश सिंह, अजय तिवारी, डॉ. आशुतोष उपाध्याय, मुकेश यादव, अमृता सिंह, वीरेंद्र विश्वकर्मा, अभिषेक त्रिपाठी 'सुमित', रामजी यादव, महेश सिंह, फौजीयाबानो, शुभम गुप्ता, दिनेश सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।