UDYAM-UP-75-0003230
purvanchalexpressn@gmail.com
Purvanchal Express News

*पल्सर पी 150 एवं प्लेटिना डिस्क की हुयी लांचिंग*

Updated on: 04 July, 2026

अतुल राय की खास रिपोर्ट

--------------------------------------------

हरहुआ (वाराणसी)। दुपहिया वाहन कम्पनी बजाज नें ग्रामीण क्षेत्र में भी अपनी दो नयी बाइक की लांचिंग कर ग्राहकों खासकर युवाओं को संतुष्ट करनें का प्रयास किया है।क्षेत्र के देव बजाज बाइक एजेन्सी में बजाज पल्सर पी 150 एवं प्लेटिना 110 डिस्क की लांचिंग पत्रकार दिनेश सिंह व वरिष्ठ अधिवक्ता अवधेश पाण्डेय नें किया। इस अवसर पर अधिष्ठाता द्वय अंकुश सिंह व मृत्युंजय सिंह नें बताया कि पल्सर पी 150 को स्पोर्टी लुक में युवाओं की जरूरतों के हिसाब से कम्पनी नें नए प्लेटफार्म पर बनाया है। स्पोर्ट्स बाइक श्रेणी वाली इस पल्सर को न्यू जनरेशन बाइक कहा जा सकता है। इसमें युवाओं की पसन्द को ध्यान में रखते हुये नए फीचर्स दिये गये हैं। इसमें मोबाइल चार्जर का भी फीचर्स दिया गया है। तो वहीं कम्पनी नें प्लेटिना 110 एबीएस डिस्क को भी युवाओं की पसन्द के अनुरूप अधिक दमदार और डिस्क ब्रेक से लैस कर सुरक्षित बाइक पेश किया है। अभी तक किसी कम्पनी नें 110 सीसी रेंज में एबीएस बाइक नहीं पेश किया है। इस अवसर पर क्षेत्र के तमाम सम्मानित नागरिक व व्यवसायी उपस्थित रहे।

© 2022 Copyrights Reserved Purvanchal Express News