UDYAM-UP-75-0003230
purvanchalexpressn@gmail.com
Purvanchal Express News

*पंडित राम प्रवेश चौबे इंटर कॉलेज में बड़े ही धूमधाम से मनाया गया वार्षिकोत्सव समारोह*

Updated on: 04 July, 2026

विवेक राय की खास रिपोर्ट

 

*विद्यार्थियों की प्रस्तुति ने सभी का मन मोहा*

 

दानगंज वाराणसी। पंडित राम प्रवेश चौबे इंटर कॉलेज, बाबतपुर, नियार, चोलापुर का वार्षिकोत्सव रविवार को धूमधाम से मनाया गया। समारोह की मुख्य अतिथि अन्नपूर्णा सिंह, सदस्य विधान परिषद ने कहा कि ग्रामीण अंचल में बच्चों द्वारा जो मनोहर कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया, उसके लिए वे निश्चित तौर पर बधाई के पात्र हैं। आने वाले समय में विद्यालय और आगे जाए यह मेरी शुभकामनाएं हैं। अध्यक्षता करते हुए अवध किशोर सिंह, मंडलीय शिक्षा निदेशक, बेसिक ने कहा कि जब मैं बनारस में जिला विद्यालय निरीक्षक था तब विद्यालय की मान्यता प्रदान की गई थी और आज इस विद्यालय में पुनः आकर मैं अभी अभिभूत हूं। इन्हीं बच्चों में से कल कोई डॉक्टर, इंजीनियर या कलेक्टर बनेगा। अतिथियों का स्वागत प्रबंधक सतीश चौबे ने एवं धन्यवाद ज्ञापन प्रिंसिपल अभिलाषा चौबे ने किया। कार्यक्रम कोऑर्डिनेटेडर मनीष चौबे रहे। इस अवसर मुख्य अतिथि अन्नपूर्णा सिंह, सदस्य विधान परिषद को स्मृति चिह्न प्रदान करते सतीश चौबे पंडित राम प्रवेश चौबे इंटर कॉलेज का भव्य मना वार्षिकोत्सव पर क्षेत्र के लगभग तीन दर्जन बुजुर्गों को अंगवस्त्रम देकर सम्मानित किया गया। समारोह में डॉ. डीके दुबे, मनीष चौबे, विश्व हिन्दू परिषद के जिलाध्यक्ष राजेश पाण्डेय, प्रवक्ता अनिल सिंह, प्रभारी निरीक्षक चोलापुर दुर्गेश मिश्रा,डॉक्टर पीके दुबे,संगीता यादव,लाल जी राय,दिलीप चौबे, शांभवी मिश्रा, राजेश मिश्रा, कविता त्रिपाठी, गोल्डी पांडेय, डॉ. महिंदर मिश्रा,आशीष चौबे,विशाल चौबे,देवांश चौबे,धनंजय चौबे, विवेक सिंह, मुक्ति नारायण चौबे आदि मौजूद रहे।

© 2022 Copyrights Reserved Purvanchal Express News