UDYAM-UP-75-0003230
purvanchalexpressn@gmail.com
Purvanchal Express News

*थाना बड़ागाँव पुलिस ने पिकअप बोलेरो वाहन से वध हेतु ले जा रहे 03 गोवंश के साथ एक अभियुक्त को किया गिरफ्तार*

Updated on: 04 July, 2026

विनोद यती खास रिपोर्ट

श्रीमान् पुलिस आयुक्त कमिश्नरेट वाराणसी के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों की रोकथाम, गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में, पुलिस उपायुक्त गोमती ज़ोन के पर्यवेक्षण में दिनांक 06-01-2023 को थाना बड़ागाँव पुलिस द्वारा मुखबिर की सूचना पर कृष्णापुर तिराहा के पास से अभियुक्त विशाल विश्वकर्मा पुत्र भूनेश्वर विश्वकर्मा निवासी मोकरसिम थाना कर्मा जिला सोनभद्र उम्र करीब 24 वर्ष को वध हेतु ले जाये जा रहे 03 राशि गोवंश गाय को पिकअप बोलेरो वाहन के साथ गिरफ्तार किया गया । उक्त गिरफ्तारी व बरामदगी के संबंध में थाना बड़ागाँव पुलिस द्वारा मु0अ0सं0 06/2023 धारा 3/5ए/8 गोवध निवारण अधिनियम व धारा 11 पशु क्रुरता अधिनियम पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही की जा रही है।

*गिरफ्तार अभियुक्त का विवरणः-*1- विशाल विश्वकर्मा पुत्र भूनेश्वर विश्वकर्मा निवासी मोकरसिम थाना कर्मा जिला सोनभद्र उम्र करीब 24 वर्ष ।बरामदगी-*03 राशि गोवंश गाय व पिकअप बोलेरो वाहन रजिस्ट्रेशन नम्बर UP63AT1610*पुलिस टीम का विवरण-*1. उ0नि0 श्री सूर्य प्रकाश पाण्डेय थाना बड़ागाँव, कमिश्नरेट वाराणसी ।   2. उ0नि0 श्री सत्यम यादव थाना बड़ागाँव, कमिश्नरेट वाराणसी ।   3. का0 रविरंजन थाना बड़ागाँव, कमिश्नरेट वाराणसी ।   4. का0 रवि प्रकाश प्रजापति थाना बड़ागाँव, कमिश्नरेट वाराणसी ।  

© 2022 Copyrights Reserved Purvanchal Express News