विवेक राय की खास रिपोर्ट
प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के अंतर्गत वर्ष 2022-2023 में आवास निर्माण हेतु प्रथम क़िस्त की धनराशि निर्गत कराई गई है जिन लाभार्थियों द्वारा आवास निर्माण में रुचि नहीं ली जा रही है एवं अनावश्यक विलंब किया जा रहा है उन समस्त लाभार्थियों को 1 सप्ताह के अंदर उपलब्ध की गई धनराशि का उपभोग कर नियमानुसार आवास कार्य प्रारंभ करने हेतु निर्देशित किया । कार्य प्रारंभ न होने कि स्थिति मे सम्बंधित के विरुद्ध नोटिस तामील कर अभियोग पंजीकृत करा दिया जाएगा साथ ही किसी भी योजना से लाभान्वित कराने के लिए दलाल एवं बिचौलियों द्वारा धनराशि की मांग की जाती है तो अवगत कराने हेतु निर्देशित किया एवं यह भी अवगत कराया की सरकार की समस्त लाभार्थी परक योजनाएं निशुल्क है । ग्राम पंचायत अधिकारी हिमान्शु चौबे न्याय पंचायत- रजवारी ब्लॉक चोलापुर वाराणसी