UDYAM-UP-75-0003230
purvanchalexpressn@gmail.com
Purvanchal Express News

*विभिन्न कम्पनियों का नकली तेल बनाकर बेचने वाले एक अभियुक्त को कोतवाली पुलिस के द्वारा किया गया गिरफ्तार* 

Updated on: 02 September, 2026

संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़

 

वाराणसी- पुलिस आयुक्त पुलिस कमिश्ररेट वाराणसी द्वारा अपराध व अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में दिनांक 09.04.2023 को थाना कोतवाली क्षेत्रान्तर्गत स्थित मोहल्ला कतुआपुरा म0नं0 के. 47/203 में विभिन्न कम्पनियों के खाद्य पदार्थ का नकली सोयाबीन आयल की लेबनिंग, पैकिजिंग एवं मिलावट कर व्यापक पैमाने पर तैयार कर ब्राण्डेड कम्पनी के नाम पर बिक्री कर आम नागरिक के जीवन एवं स्वास्थ्य को खतरे में डालने वाले गिरोह के एक अभियुक्त को मय माल के साथ गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त किया गया । उक्त गिरफ्तारी के सम्बन्ध में थाना पुलिस कोतवाली द्वारा विधिक कार्यवाही की जा रही है।गिरफ्तारी बरामदगी करने वाली पुलिस टीम में प्र0नि0 अश्वनी कुमार चतुर्वेदी,उ0नि0 संजय कुमार राय चौकी प्रभारी,उ0नि0 दिलेश कुमार सरोज चौकी प्रभारी कबीर चौरा,उ0नि0 राणा राघवेन्द्र प्रताप सिंह,का0 राकेश 'कुमार, का0 विकास कुमार, का0 नितेश कुमार, का0 राजू यादव, का0 सत्यम चौरसिया, का0 धर्मेन्द्र कुमार, का0 गोविन्द सिंह, का0 अरुण कुमार व्यास, का0 रविकान्त दूबे, का0 सुशील कुमार यादव, का0 देवेन्द्र यादव, का0 प्रवीण कुमार सिंह, का0 आशुतोष यादव, का0 कुन्दन कुमार गौड़, का0 हर्ष त्रिपाठी, हे0 का0 जितेन्द्र यादव, का0 अखिलेश कुमार, का० शिवाजी चन्द्र,का0 प्रभात कुमार थाना कोतवाली कमि० वाराणसी मौजूद रहे।

© 2022 Copyrights Reserved Purvanchal Express News