अतुल राय की खास रिपोर्ट
*हरहुआ,वाराणसी*।स्थानीय विकासखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत गोकुलपुर तथा चौका मे ग्राम चौपाल आयोजित हुआ।चौपाल मेएडीओ सहकारिता अवधेश सिंह ने ग्रामीणो को संबोधित करते हुए कहा कि जनता की शिकायतो का एक मंच पर निस्तारण ही चौपाल का वास्तविक उद्देश्य है।एडीओ सहकारिता ने लोगो से उनकी समस्याएँ पूछी और सेक्रेटरी संजय गुप्ता व अन्य कर्मचारियो से मौके पर ही उनका निस्तारण कराया।मौके पर उपस्थित सेक्रेटरी संजय गुप्ता ,क्षेत्रीय लेखपाल और कोटेदार लालजी अपने विभागों की योजनाओ के बारे मे विस्तार से जानकारी दी।ग्राम प्रधान गोकुलपुर लालबाबू ने आगंतुक अतिथियो और ग्रामवासियो का आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद ज्ञापन किया।ग्रामपंचायत चौका मे प्रधान संघ के उपाध्यक्ष उदयप्रताप सिंह तथा पंचायत सचिव अभिलाष की अध्यक्षता मे ग्रामचौपाल आयोजित हुआ जिसमे सभी विभागो के अधिकारी कर्मचारीगण उपस्थित रहे।