UDYAM-UP-75-0003230
purvanchalexpressn@gmail.com
Purvanchal Express News

*शिवपुर पुलिस टीम द्वारा गाय चोरी के मामले में दो अभियुक्त गिरफ्तार, चोरी की गाय बछडे सहित घटना में प्रयुक्त टाटा मैजिक बरामद*

Updated on: 04 July, 2026

संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़

 

वाराणसी-पुलिस आयुक्त वाराणसी के वांछित/फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी तथा चोरी व लूट की घटनाओं के अनावरण हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में पुलिस उपायुक्त वरुणा जोन के निर्देशन में अपर पुलिस उपायुक्त वरुणा जोन के पर्यवेक्षण मे सहायक पुलिस आयुक्त कैण्ट के कुशल निर्देशन में मुखबिर की सूचना पर थाना शिवपुर पुलिस टीम द्वारा मु0अ0सं0 114/2023 धारा 379/411 भा0द0वि० का सफल अनावरण करते हुए मुकदमा उपरोक्त से सम्बन्धित वांछित अभियुक्तगण 1. सुनील सिंह पुत्र घुरहू सिंह नि0 पुआरी खुर्द थाना बडागांव वाराणसी 2. रोहित यादव पुत्र मेवालाल यादव नि० सलारपुर थाना सारनाथ वाराणसी को चांदमारी रिंग रोड अंडरपास के पास से आज दिनांक 17.03.2023 को समय करीब 13.45 बजे चोरी की गाय व बछड़े तथा घटना में प्रयुक्त टाटा मैजिक के साथ गिरफ्तार किया गया। उक्त गिरफ्तार व बरामदगी के सम्बन्ध में थाना शिवपुर पुलिस द्वारा आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।गिरफ्तारी / बरामदगी करने वाली पुलिस टीम मे उ.नि. जितेन्द्र कुमार,का. दिवाकर,का.बाल मुकुन्द मौर्या थाना शिवपुर कमिश्नरेट वाराणसी मौजूद रहे।

© 2022 Copyrights Reserved Purvanchal Express News