UDYAM-UP-75-0003230
purvanchalexpressn@gmail.com
Purvanchal Express News

*चोलापुर पुलिस टीम द्वारा चोरी की मोटर साइकिल के साथ अभियुक्त गिरफ्तार*

Updated on: 04 July, 2026

संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़

 

वाराणसी- पुलिस आयुक्त वाराणसी के अपराध एवं अपराधियों पर प्रभावी नियंत्रण तथा वांछित/ फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में पुलिस उपायुक्त वरुणा जोन के निर्देशन मे अपर पुलिस उपायुक्त वरुणा जोन के पर्यवेक्षण में एवं सहायक पुलिस आयुक्त सारनाथ के कुशल नेतृत्व में थाना चोलापुर पुलिस टीम द्वारा चेकिंग के दौरान अभियुक्त शेखर राम पुत्र रमेश निवासी ग्राम उधोरामपुर थाना चोलापुर वाराणसी को चोरी की 01 अदद मोटर साइकिल के साथ दिनांक-17.03.2023 को समय 16.10 बजे वनशक्ति देवी पुल के पास से गिरफ्तार किया गया। उक्त गिरफ्तारी व बरामदगी के सम्बन्ध में थाना चोलापुर में | मु0अ0सं0- 108/2023 धारा 41/411/414/420/467/468/471 भा0द0वि0 पंजीकृत कर, आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है। थाना चोलापुर पुलिस टीम द्वारा अपराध एवं अपराधियों पर प्रभावी नियंत्रण हेतु जौनपुर बार्डर स्थित वनशक्ति देवी पुल के पास संदिग्ध व्यक्तियों एवं वाहनों की चेकिंग की जा रही थी तभी मुखबिर खास द्वारा सूचना मिली कि एक व्यक्ति चोरी की मोटर साइकिल के साथ जौनपुर की तरफ से आ रहा है इस सूचना पर पुलिस टीम द्वारा जौनपुर की तरफ से आने वाले वाहनों की सघनता से चेकिंग शुरू कर दी गयी तभी जौनपुर की तरफ से आ रही एक अपाचे मोटर साइकिल को रुकने का इशारा किया गया तो अचानक मोटर साइकिल को वापस मोड़कर पीछे की ओर भागने का प्रयास किया और अपना संतुलन खोकर लड़खड़ाने लगा जिसको पुलिस टीम द्वारा बिना मौका दिये घेर कर पकड़ लिया गया। उक्त अपाचे मोटर साइकिल जिसका नंबर UP 65 BX 0823 तथा चेचिस नंबर MD634BE40H2F01197 अंकित है, की जाँच की गयी तो यह पता चला कि मोटर साइकिल मे लगा नम्बर प्लेट फर्जी है तथा वास्तविक नंबर यूपी 65 सीवी 1401 है जिसके सम्बन्ध में थाना चन्दवक जनपद जौनपुर में मु0अ0सं0 0052/2023 धारा 379 भादवि पंजीकृत है।गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक राजेश त्रिपाठी,उ0नि0 राजदर्पण तिवारी, उ0नि0 विकास पाण्डेय,का0 विकास कुमार,का0 सत्यप्रकाश यादव थाना चोलापुर कमिश्नरेट वाराणसी शामिल रहे।

© 2022 Copyrights Reserved Purvanchal Express News