विकास सिंह की खास रिपोर्ट
*वाराणसी* सेवा भावना के साथ सभी जुड़ते हैं।पर सच्चा सेवक वहीं है जो जनता की समस्याओं को अपनी जिम्मेदारी समझ कर करता है। आशीष कुमार सिंह ने निःशुल्क शिविर लगवाकर आज वार्ड नं0 59 रमरेपुर में निःशल्कआयुष्मान कार्ड बनाने में पात्र जनों का सहयोग किया। इस सेवाभाव को देखते हुए वार्ड के लोगों ने सराहना की। पार्षद प्रत्यासी आशीष कुमार सिंह ने कहा कि रमरेपुर की मुख्य समस्या पात्रों का आयुष्मान कार्ड न बन पाना था। जिसके लिए कई बार ग्रामीणों ने ध्यान आकर्षित कराया था। प्राथमिकता के आधार पर रविवार को कैम्प लगाकर 45 कार्ड बन सका।अभी आगे भी कार्य होगा और भविष्य में ग्रामीणों के समस्या का निराकरण मेरी प्राथमिकता में रहेगा। आयुष्मान कार्ड बनवाने में क्षेत्र का भी सहयोग रहा जिसमे ओमकार विश्वकर्मा,सनी पाण्डेय,रजनीश सिंह,दिव्य प्रकाश यादव,राघवेंद्र श्रीवास्तव,आशीष चौरसिया,आलोक चौरसिया,रोहित यादव इत्यादि लोगो का सहयोग रहा।