विनोद यती की खास रिपोर्ट
सिंधोरा पुलिस ने थाना चौबेपुर, पर पंजीकृत मु0अ0सं0 513/2021 धारा 3(1) गैंगेस्टर एक्ट की विवेचना के क्रम में अभियोग में नामित अभियुक्त अमीर अहमद पुत्र मुस्तफा अहमद, निवासी ग्राम मुस्तफाबाद, थाना चौबेपुर, वाराणसी ग्रामीण की मोटरसाईकिल स्पेलेण्डर प्लस नं0 यूपी 65 डीडी 3867 (कीमत 41,000/-रु0) को श्रीमान् जिलाधिकारी महोदय के आदेश के क्रम में धारा 14(1) गैंगेस्टर एक्ट के तहत कुर्क कर थाना चौबेपुर पर दाखिल किया गया।
*कुर्क करने वाले अधिकारी व कर्मचारीगण का विवरण-
1. श्री प्रेम नारायण विश्वकर्मा, प्र0नि0 थाना सिन्धोरा, वाराणसी ग्रामीण ।
2. उ0नि0 श्री अजीत कुमार मिश्रा, थाना सिन्धोरा, वाराणसी ग्रामीण ।
3. का0 राहुल चौरसिया, थाना सिन्धोरा, वाराणसी ग्रामीण ।