UDYAM-UP-75-0003230
purvanchalexpressn@gmail.com
Purvanchal Express News

खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन वाराणसी में विभिन्न स्थानों पर 43 प्रतिष्ठानों का निरीक्षण करते हुए 8 छापामार कर कार्यवाही हुई

Updated on: 04 July, 2026

अतुल राय की खास रिपोर्ट

वाराणसी। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन ने जिलाधिकारी महोदय वाराणसी द्वारा दिए गए निर्देश के अनुपालन में आगामी
दीपावली गोवर्धन पूजा एवं भैया दूज पर्व के अवसर पर आम जनमानस को सुरक्षित खाद्य एवं पेय पदार्थों की उपलब्धता सुनिश्चित कराये जाने के उद्देश्य से समस्त मिलावटी खाद्य एवं पेय पदार्थों के विक्रय पर रोकथाम हेतु विशेषकर खाद्य पदार्थ खोया,नमकीन,ड्राई फूड खाद्य तेल एवं वनस्पति,घी,विभिन्न प्रकार की मिठाइयां और रंगीन मीठे खिलौने तथा अन्य खाद्य/पेय पदार्थों की गुणवत्ता सुनिश्चित कराए जाने हेतु संजय प्रताप सिंह अभिहित अधिकारी खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन वाराणसी द्वारा गठित खाद्य सुरक्षा अधिकारियों के प्रबंधन द्वारा बुधवार 19/10/2022 को जनपद
वाराणसी के विभिन्न स्थानों दोषीपुरा,मुकीम गंज,कचौड़ी गली,सलारपुर,ठठेरी बाजार स्थित 43 प्रतिष्ठानों के निरीक्षण करते हुए 8 छापामार कार्यवाही में खाद्य पदार्थ पनीर,बेसन लड्डू,मिश्रित दूध,गुलाब जामुन,छेना मिठाई,किसमिस मसाला,नमकीन इत्यादि के कुल 14 नमूने गुणवत्ता जांच हेतु संग्रहित किए गये इस प्रकार 17/10/2022 से चलाए जा रहे हैं अभियान में अब तक कुल 102 प्रतिष्ठानों का निरीक्षण कर सकता है छापामार कार्रवाई में कुल 50 नमूने संग्रहित किए गए हैं उक्त छापामार कार्रवाई में खाद सुरक्षा अधिकारी रमेश सिंह,योगेश कुमार राय,गोविंद यादव,अवनीश
कुमार सिंह,श्रीमती नीतिका केसरी,मानवेंद्र कुमार सिंह,रजनीश कुमार,सीताराम सिंह,विजय बहादुर,श्रीमती बेबी सोनम,श्रीमती रीता,श्रीशित कुमार सिंह,सम्राट श्रीवास्तव,सुरेंद्र प्रताप नारायण सिंह,सरोज कुमार,राकेश,महातिम यादव,राजकुमार यादव,सहायक आयुक्त खाद्य
अभिहित अधिकारी खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन वाराणसी संजय प्रताप सिंह के निर्देशन में मौजूद रहे।

© 2022 Copyrights Reserved Purvanchal Express News