बिनोद यती की खास रिपोर्ट
वाराणसी।पुलिस आयुक्त कमिश्नरेट वाराणसी के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों की रोकथाम,गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में,पुलिस उपायुक्त गोमती ज़ोन के निर्देशन में 11-12-2022 रविवार को थाना मिर्जामुराद पुलिस द्वारा मु0अ0सं0 285/2022 धारा 493/376/506 भादवि0 से सम्बन्धित अभियुक्त संदीप सरोज पुत्र धर्मेन्द्र सरोज निवासी ग्राम पुरे गोसाईदासपुर थाना ज्ञानपुर जनपद भदोही को मुखबिर की सूचना पर ग्राम गुड़िया तिराहे से गिरफ्तार कर प्रशासनिक विधिक कार्यवाही की जा रही है।गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम–राजीव कुमार सिंह प्रभारी निरीक्षक,उ0नि0 रविकान्त चौहान,का0 वैभव त्रिपाठी,का0 मुकेश यादव थाना मिर्जामुराद कमिश्नरेट वाराणसी रहे।