विवेक राय की खास रिपोर्ट
वाराणसी- जनपद वाराणसी के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर आयोजित उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की सम्मिलित ग्राम पंचायत अधिकारी, ग्राम विकास अधिकारी एवं ग्राम विकास अधिकारी समाज कल्याण एवं समाज कल्याण पर्यवेक्षक परीक्षा में दो पालियों में अलग-अलग परीक्षा केंद्रों पर आयोजित परीक्षा में फर्जी तरीके से दूसरे व्यक्ति के स्थान पर बैठने के मामले में केंद्राध्यक्ष/ प्रधानाचार्य से प्राप्त तहरीर के आधार पर परीक्षा केन्द्रों में पकड़े गये कुल 06 अभियुक्तों को थाना शिवपुर पुलिस द्वारा अभियोग पंजीकृत करते हुए गिरफ्तार किया गया। विवरण निम्नवत है- गिरफ्तार अभियुक्त का नाम-विकास कुमार गुप्ता पुत्र स्व0 अशोक कुमार गुप्ता,उदय सिंह पुत्र रामनरेश सिंह निवासी सिगनी किठावर थाना सांगीपुर जनपद प्रतापगढ़,प्रेम कुमार पुत्र निरंजन निवासी नीरपुर नालन्दा बिहार,रणवीर सिंह पुत्र रामदेव यादव निवासी ग्राम व पोस्ट थरभीट्ठा किशनपुर ब्लाक थाना किशनपुर जनपद सुपौल बिहार,अनुज कुमार सिंह पुत्र पवन कुमार सिंह नि. ग्राम मजराघोन पाठक,गिरफ्तारी करने वाली पलिस टीम में उ0नि0 उमेश कुमार राय, उ0नि0 विनायक सिंह, उ0नि0 सौरभ तिवारी, हे0का0 राघवेन्द्र सिंह, का० दिवाकर, का0 बालमुकुन्द मौर्य थाना शिवपुर कमिश्नरेट वाराणसी।