पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़
विवेक राय
वाराणसी चोलापुर में महिला चेतना समिति के तत्वाधान में लोक चेतना समिति के सहयोग से किया । कार्यक्रम का विषय - विकास के दौर में महिला न्याय की सच्चाई और संघर्ष पर विषय प्रवेश संस्था की निर्देशिका रंजू जी ने किया,कार्यक्रम की मुख्य अतिथि जिला अध्यक्ष पूनम मौर्य ने कहा लड़कियों को लड़के के बराबर समानता अवसर तभी मिलेगा जब हर क्षेत्र में उनको आगे बढ़ने दिया जाए शिक्षा के क्षेत्र में लड़को के समान अवसर दिया जाए। वक्ता दीपराज इंटर कालेज की प्रधानाचार्य सत्यभामा के द्वारा बताया गया कि महिला दिवस का वजूद कैसे आया महिलाओं ने समान काम, समान मजदूरी को लेकर संघर्ष किया, डा कुमुद रंजन ने अपने विचार में देश की महिलाओ के संघर्ष का जिक्र करते हुए भवरी देवी के संघर्ष की जानकारी दिया कि जब हम गलत विरोध करेंगे तभी न्याय मिलेगा भले ही उसके लिऐ हमे लगातार संघर्ष करना पड़े, जागृति राही, संस्था के अध्यक्ष डा नीति भाई के द्वारा महिलाओ को नेतृत्व लेकर पंचायत के विकास में आगे आने की अपील किया गया आपका कहना था अगर पंचायत में महिलाओं को सम्मान और बाराबरी मिलेगा तो पूरे देश की तस्वीर बदल जाएगी , अनूप श्रमिक जी कहा हम महिलाओ को मिलकर समानता के लिए संघर्ष करना होगा, आज सरकार द्वारा कीए जा रहें विकास और लोगो की ज़रूरत में किस प्रकार की असमानता इसको स्पष्ट रुप से रखा, कार्यक्रम की अध्यक्षता कटारी की प्रधान माल्ती जी और संचालन माला ने किया कार्यक्रम में स्थानीय महिलाओं और लड़कियों द्वारा विषय से सम्बन्धित संस्कृतिक कार्यक्रम गीत,नाटक प्रस्तुत किया।