विवेक राय की खास रिपोर्ट
------
चोलापुर /वाराणसी : स्थानीय विकास खंड के हरदासीपुर में प्राथमिक विद्यालय में चार दिवारी का निर्माण कार्य प्रारंभ कराया गया उक्त मौके पर ए डी ओ पंचायत प्रमोद पाठक ने बताया कि प्राथमिक विद्यालय में चारदीवारी बनने से बच्चों को राहत मिलेगी तथा बच्चे चारदीवारी के अंदर ही खेलेंगे उन्होंने बताया कि चार दिवारी का निर्माण लागत लगभग दस लाख रूपए है l खंड शिक्षा अधिकारी बृजेश राय ने भी बताए कि विद्यालय में चारदीवारी बनने से बच्चे चारदीवारी के अंदर ही रहेंगे उक्त मौके पर ग्राम विकास अधिकारी सचिन त्रिपाठी ग्राम प्रधान लालमन यादव एवं समस्त अध्यापक अध्यापिका व प्रधानाचार्य मौके पर मौजूद रहे l