विवेक राय की खास रिपोर्ट
*मिर्जामुराद।* गुरु पूर्णिमा के पर्व पर सोमवार को लालपुर चट्टी के निकट हाइवे किनारे स्थित श्यामा माता आश्रम में गुरु पूर्णिमा महोत्सव एवं भंडारा का आयोजन किया गया।आश्रम प्रमुख स्वामी आत्मानन्द जी महाराज की सुबह आरती-पूजन के साथ ही उनके दर्शन हेतु भक्तो की भारी भीड़ उमड़ी।गुरु की चरणों में सैकड़ो महिला-पुरुष भक्तो ने शीश नवा आशीर्वचन लेने के साथ ही भंडारे का प्रसाद ग्रहण किया।भक्तो ने श्यामा माता मंदिर में देवी की मूर्ति पर भी मत्था टेका।खिलौने व खाद्य सामग्री की आकर्षक दुकाने सजी रही।आश्रम के आस-पास मेले जैसा माहौल रहा।भंडारा का कार्यक्रम रात तक चला।सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर एसआई बलराम पाठक, जयशंकर सिंह, महिला आरक्षी माया भारती समेत आश्रम से जुड़े भक्तजन लगे रहे।इस अवसर पर लक्ष्मीशंकर मास्टर, अशोक मिश्रा, मुन्ना सिंह, तिलकधारी चौबे, रमेश विश्वकर्मा, प्रमोद सिंह, अखिलेश गौतम, कामेश मिश्रा, पवन सिंह, शैलेन्द्र सिंह 'पिन्टू' (पत्रकार), चंद्रशेखर, उमेश सिंह, इंदुशेखर, संजय, रोशन, गोलू, सोनू समेत अन्य शिष्यगण मौजूद रहे।