UDYAM-UP-75-0003230
purvanchalexpressn@gmail.com
Purvanchal Express News

*आरक्षी से पदोन्नति प्राप्त कर बने मुख्य आरक्षी,अपर पुलिस उपायुक्त गोमती जोन ने प्रदान किया चिन्ह*

Updated on: 03 July, 2026

अतुल राय की खास रिपोर्ट

।वाराणसी।पुलिस उपमहानिरीक्षक स्थापना,मुख्यालय पुलिस महानिदेशक उत्तर प्रदेश,लखनऊ द्वारा उत्तर प्रदेश मुख्य आरक्षी-आरक्षी सेवा नियमावली के प्रावधानों के अनुसार ज्येष्ठता के आधार पर वर्ष 2018-2021 में उत्पन्न रिक्तियों के सापेक्ष पूरे उत्तर प्रदेश में 21295 आरक्षी नागरिक पुलिस को मुख्य आरक्षी नागरिक पुलिस के पद पर पदोन्नति प्रदान किया गया है।जिसके क्रम में दिनांक 26.12.2022 को अपर पुलिस उपायुक्त गोमती जोन,नीरज कुमार पाण्डेय महोदय द्वारा गोमती जोन पुलिस कार्यालय में कार्यरत 2011 बैच के आरक्षियों को मुख्य आरक्षी के पद पर पदोन्नति प्रदान किये जाने के उपरान्त बैज लगाकर उत्साहवर्धन करते हुए बधाई दी गयी तथा भविष्य में परिश्रम,मेहनत तथा लगन के साथ कार्य सरकार करने हेतु निर्देशित किया गया।

© 2022 Copyrights Reserved Purvanchal Express News