UDYAM-UP-75-0003230
purvanchalexpressn@gmail.com
Purvanchal Express News

काशी में संतों की आयोजित हुई विद्वत संत संगोष्ठी पास हुए कई प्रस्ताव

Updated on: 04 July, 2026

विनोद यती की खास रिपोर्ट
 

वाराणसी। महमूरगंज स्थित कैलाश मठ में म0म0 स्वामी आशुतोषानन्द महाराज के नेतृत्व में देश के विभिन्न हिस्सों से आए सैकड़ों विद्वत संतो की बैठक आयोजित की गई। जिसमे काशी व देश के विभिन्न समस्याओं पर मन्थन करते हुए कई अहम प्रस्ताव पारित हुए।इस बैठक में सबसे ज्वलंत मुद्दों जैसे ज्ञानवापी विवाद,शंकराचार्य विवाद एवं काशी में मांस मदिरा पूर्णता बैन करने को लेकर चर्चा की गई। उस चर्चा में मुख्य रूप से स्वामी जितेंद्र आनंद सरस्वती महाराज उपस्थित रहे और साथ में काशी के विश्व विख्यात विद्वान बीएचयू के प्रोफेसर डॉक्टर रमाकांत पाण्डेय,डॉक्टर बृजभूषण ओझा और संत गणों में संगोष्ठी के आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी विद्यानंद सरस्वती,सच्चिदानंद महाराज,पातालपुरी मठ के महंत बालक दास महाराज, कैलाश मठ पीठाधीश्वर स्वामी आशुतोषा नन्द महाराज और हंसा महराज इत्यादि विशिष्ट संतों की उपस्थिति रही

© 2022 Copyrights Reserved Purvanchal Express News