अतुल राय की खास रिपोर्ट
*हरहुआ*।स्थानीय विकासखंड अंतर्गत ग्रामपंचायत महदेपुर और औसानपुर मे ग्रामचौपाल आयोजित हुआ ।चौपाल मे एडीओ सहकारिता अवधेश सिंह ने ग्रामीणो को संबोधित करते हुए कहा कि चौपाल का उद्देश्य ग्रामीणो की समस्याओ और शिकायतो का मौके पर ही गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करना है।एडीओ सहकारिता तथा सेक्रेटरी मिथिलेश श्रीवास्तव ने लोगो से उनकी समस्याएँ पूछी और संबंधित अधिकारियों से मौके पर ही उनका निस्तारण कराया।चौपाल मे सहायक अभियंता सिंचाई प्रवीण सिंह,बोरिंग टेक्नीशियन अजय सिंह,प्राविधिक सहायक के के मौर्य तथा क्षेत्रीय लेखपाल ने जनता की शिकायतो को सुना और सेक्रेटरी मिथिलेश के माध्यम से उसे अंकित कराया।ग्रामपंचायत औसानपुर मे ज्वाइंटबीडीओ बीपी वर्मा के नेतृत्व मे जन चौपाल मे जनता की समस्याओ का निस्तारण किया गया।चौपाल मे सहायक अभियंता सिचाई विभाग प्रवीण सिंह,प्राविधिक सहायक के के मौर्य,बोरिंग टेक्नीशियन अंजनी श्रीवास्तव और अजय सिंह ने अपने विभाग की योजनाओ के बारे मे उपस्थित जनता को बताया और प्राप्त शिकायतो का समाधान कराया।ग्रामप्रधान महदेपुर भगवान पाल,पूर्व प्रधान बालेन्दर सिंह,तथा प्रधान औसानपुर बाँकेलाल कन्नोजिया ने आगंतुक अतिथियो और ग्रामवासियो का आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद ज्ञापन किया।चौपाल मे रोजगार सेवक प्रेमलता,सुशील सिंह,कोटेदार सुरेंद्र सिंह समेत अन्य ग्रामवासी उपस्थित रहे।