UDYAM-UP-75-0003230
purvanchalexpressn@gmail.com
Purvanchal Express News

*मारपीट में चार महिला एक पुरुष घायल।

Updated on: 04 July, 2026

अतुल राय की खास रिपोर्ट

 

वाराणसी,बड़ागांव।थानाक्षेत्र के कनियर नारायनपुर गांव में जमीनी विवाद को लेकर एवं करोमा गांव में आपसी रंजिश को लेकर हुई मारपीट की घटना में चार महिला और एक पुरुष घायल हो गये है जिसमें एक महिला की हालत गंभीर बनी हुई है।घायल पक्ष ने विपक्ष के सात लोगों के विरुद्ध स्थानीय थाने में मुकदमा पंजीकृत कराया है।पुलिस मामले की जांच कर रही है।जानकारी के अनुसार मारपीट की पहली घटना करोमा गांव में बृहस्पतिवार को घटित हुई जिसमें रास्ते के विवाद को लेकर एक पक्ष के जियालाल पटेल व दुसरे पक्ष के छोटई के बीच वाद विवाद होते होते मारपीट होने लगा जिसमें 60 वर्षीय रज्जी देवी एवं सरिता देवी 28 वर्ष घायल हो गई। गंभीर चोट लगने के कारण रज्जी को चिकित्सकों ने मंडलीय अस्पताल के लिए रेफर कर दिया है वहीं दूसरी घटना करोमा गांव में घटित हुई जिसमें एक ही परिवार के दो भाइयों राजकुमार विश्वकर्मा और धर्मेंद्र विश्वकर्मा के बीच पुरानी रंजिश को लेकर जमकर मारपीट हुआ है जिसमें धर्मेंद्र विश्वकर्मा एवं उसकी पत्नी रेखा देवी और पुत्री ज्योति घायल हो गये। घायलों का आरोप है कि विपक्षी मेरी मोटरसाइकिल तोड़ रहे थे मना करने पर मारे पीटे। सभी घायलों का उपचार स्थानीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर कराया गया।

© 2022 Copyrights Reserved Purvanchal Express News