UDYAM-UP-75-0003230
purvanchalexpressn@gmail.com
Purvanchal Express News

*पुलिस उपायुक्त गोमती जोन द्वारा थाना बड़ागाँव क्षेत्र के कस्बा बसनी में पैदल गश्त कर व्यापारियों से वार्ता कर दिये आवश्यक दिशा निर्देश*

Updated on: 03 July, 2026

विनोद नाथ यती की खास रिपोर्ट

उपायुक्त गोमती ज़ोन, कमिश्नरेट वाराणसी श्री विक्रांत वीर द्वारा थाना बड़ागाँव क्षेत्र के कस्बा बसनी में पैदल गश्त के दौरान सड़क के किनारे हुए अवैध अतिक्रमण, बस, टैक्सी व टेंपो स्टैंड को हटाने हेतु स्थानीय पुलिस को आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया। व्यापारियों को अपने प्रतिष्ठान के अंदर व बाहर आने जाने वाले रास्तों एवं भीड़ की ओर सीसीटीवी कैमरा लगाने हेतु निर्देशित किया गया। व्यापारियों की सुरक्षा के दृष्टिगत शासन द्वारा जारी किये गए आदेश-निर्देश से अवगत कराया गया। इस दौरान प्रभारी निरीक्षक बड़ागाँव तथा पुलिस के अन्य अधिकारी/कर्मचारीगण मौजूद रहे ।

© 2022 Copyrights Reserved Purvanchal Express News