UDYAM-UP-75-0003230
purvanchalexpressn@gmail.com
Purvanchal Express News

सिगरा पुलिस द्वारा नकली दवाओं के कारोबार में लिप्त वांछित अभियुक्त सुनील कुमार को थाना क्षेत्र बद्दी जनद हिमांचल प्रदेश से गिरफ्तार किया गया।

Updated on: 02 July, 2026

संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़

 

श्रीमान पुलिस आयुक्त महोदय द्वारा अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत श्रीमान पुलिस उपायुक्त काशी जोन के निर्देशन में व सहायक पुलिस आयुक्त चेतगंज के कुशल नेतृत्व में थाना सिगरा पुलिस द्वारा मु0अ0सं0 0061/2023 धारा 419, 420, 467, 468, 471, 274.275,276.120B भाद0वि0 व 18B व 27 भा० औषधि प्रसाधन अधिनियम थाना सिगरा कमिश्नरेट वाराणसी से सम्बन्धित अभियुक्त सुनिल कुमार पुत्र शिशुपाल नि0 ग्राम एपुरा थाना उगती जिला बदायु हाल पता हेट्रो दवा कम्पनी के पीछे थाना बद्दी हिमांचल प्रदेश उम्र करीब 32 वर्ष को हेट्रो दवा कम्पनी के पीछे बद्दी हिमांचल प्रदेश से दिनांक 23.04.2023 को समय करीब 14.05 बजे गिरफ्तार किया गया। उक्त गिरफ्तारी के सम्बन्ध में थाना सिगरा पुलिस द्वारा आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।गिरफ्तार / सराहनीय कार्य करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक श्री राजू सिंह,निरीक्षक अपराध प्रकाश सिंह,आरक्षी का0 अंकित कुमार थाना सिगरा कमिश्नरेट वाराणसी शामिल रहे ।

© 2022 Copyrights Reserved Purvanchal Express News