पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़
आयुक्त महोदय खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन उ०प्र० लखनऊ के पत्र संख्या -
एफ०एस०डी०ए० / अभि० / 2022-23 / 5131 दिनांक 14.10.2022 व जिलाधिकारी महोदय, वाराणसी
द्वारा दिये गये निर्देश के अनुपालन में आगामी दीपावली, गोवर्धन पूजा एवं भाईदूज पर्व के अवसर पर
आम जनमानस को सुरक्षित खाद्य एवं पेय पदार्थों की उपलब्धता सुनिश्चित कराये जाने के उद्देश्य से
समस्त मिलावटी खाद्य एवं पेय पदार्थों के विक्रय पर रोकथाम हेतु विशेषकर खाद्य पदार्थ खोया,
नमकीन, ड्राई फ्रूट, खाद्य तेल एवं वनस्पति घी, विभिन्न प्रकार की मिठाईयॉ, रंगीन मीठे खिलौने तथा
अन्य खाद्य/पेय पदार्थों की गुणवत्ता सुनिश्चित कराये जाने हेतु श्री संजय प्रताप सिंह, अभिहित
अधिकारी खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन, वाराणसी द्वारा गठित खाद्य सुरक्षा अधिकारयों के प्रवर्तन
दल द्वारा आज दिनांक 17.10.2022 को जनपद- वाराणसी के विभिन्न स्थानों - दशाश्वमेध, पुरा
रघुनाथपुर, बाबतपुर चौराहा, आदमपुर, चन्द्रावती, सिघुलपुर स्थित कुल 25 प्रतिष्ठानों के निरीक्षण कर
हुये 09 छापामार कार्यवाही में खाद्य पदार्थ नमकीन, छेना, पनीर, खोया, मिश्रित दूध, गुलाब जामुन,
दही, किशमिश, चाट मसाला इत्यादि के कुल 13 नमूनें वास्ते गुणवत्ता जॉच हेतु संग्रहित किये गये।
उक्त छापामार कार्यवाही में खाद्य सुरक्षा अधिकारी श्री रमेश सिंह, श्री योगेश कुमार राय, श्री
गोबिन्द यादव श्री अवनीश कुमार सिंह, श्रीमती नितिका केशरी, श्री मानवेन्द्र कुमार सिंह, श्री रजनीश
कुमार, श्रीमती बेबी सोनम, श्रीमती रीता, श्री शीत कुमार सिंह, श्री सम्राट श्रीवास्तव, श्री सुरेन्द्र प्रताप
नारायण सिंह, श्री सरोज कुमार, श्री महातिम यादव सहायक आयुक्त (खाद्य ) II / अभिहित अधिकारी,
खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन, वाराणसी श्री संजय प्रताप सिंह के निर्देशन में मौजूद रहे।
( संजय प्रताप सिंह )
सहायक आयुक्त ( खाद्य ) II / अभिहित अधिकारी
खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन,वाराणसी
प्रतिलिपि - जिला सूचना अधिकारी, वाराणसी को इस आशय से प्रेषित उक्त प्रेस विज्ञप्ति समस्त
दैनिक समाचार पत्रों में जनहित में निःशुल्क प्रकाशित कराने का कष्ट करें।
सहायक आयुक्त ( खाद्य ) II / अभिहित अधिकारी
खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन,
वाराणसी