।अतुल राय की खास रिपोर्ट
वाराणसी। पुलिस अधीक्षक वाराणसी ग्रामीण द्वारा पुलिस अधीक्षक कार्यालय बाबतपुर में सदर सर्किल के थाना लोहता,रोहनियाँ,जन्सा तथा राजातालाब के समस्त विवेचकों का अर्दली रूम किया गया। इस दौरान पुलिस अधीक्षक वाराणसी ग्रामीण द्वारा थाने में लम्बित हत्या,लूट,डकैती,महिला संबंधी अपराध के बारे में विस्तृत समीक्षा की गई तथा समस्त विवेचकों को गुण दोष के आधार पर विवेचनाओं के निस्तारण हेतु निर्देशित किया गया। साथ ही महिला सम्बन्धित अपराधो (पॉक्सो अधिनियम) को वरीयता के आधार पर निस्तारण करने तथा संलिप्त अपराधियों के विरुद्ध प्रभावी निरोधात्मक कार्यवाही हेतु निर्देशित किया गया। इस दौरान क्षेत्राधिकारी सदर,प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्ष थाना लोहता,रोहनियाँ,जन्सा तथा राजातालाब व सदर सर्किल के उप निरीक्षकगण मौजूद रहे।