अतुल राय की खास रिपोर्ट
*भोजूबीर,वाराणसी*।पद्मश्री वैद्य बालेंदु प्रकाश देश के प्रख्यात आयुर्वेदिक,आयुर्वेद चिकित्सक हैं,अपने वाराणसी प्रवास के दौरान उन्होंने रस वैद्यम आयुर्वेदिक अस्पताल,पत्रकारपुरम कॉलोनी, भोजूबीर वाराणसी का निरक्षण किया। निरक्षण दौरान वे बहुत ही प्रसन्न हुए अस्पताल में उपलब्ध सेवाओं एवं दवाओं से। उन्होंने यह भी कहा यह पहला आयुर्वेदिक अस्पताल देखा बनारस में जो शुद्ध आयुर्वेदिक चिकित्सा करती हैं।रस वैद्यम के संचालक एवं वैद्य संजय कन्नौजिया ने वैद्य पद्मश्री बालेंदु प्रकाश को पुष्प गुच्छ व अंग वस्त्र देकर सम्मानित किए।बहुत तारीफ भी की उनके द्वारा ठीक हुए मरीजों एवं शुद्ध आयुर्वेदिक दवाओं के लिए चर्चा में वैद्य संजय कन्नौजिया ने वैद्य बालेंदु प्रकाश को बताया की उनके यहां सिरदर्द माइग्रेन,लंबी सर्दी,अस्थमा दमा,जोड़ों के दर्द साथ ही त्वचा रोगी जैसे खुजली,सोरायसिस के रोगी आते हैं एवं उन्हें चिकित्सा में लाभ भी मिलता हैं। रस वैद्यम में पूर्णतः शास्त्रीय आयुर्वेदिक चिकित्सा का प्रयोग किया जाता हैं एवं यहां सभी प्रचलित आयुर्वेदिक औषधियां निर्माता कंपनियों की दवाएं उपलब्ध हैं। अन्त में वैद्य बालेंदु प्रकाश जी ने वैद्य संजय कन्नौजिया की इस पुनीत कार्य हेतु अपनी बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित की।