UDYAM-UP-75-0003230
purvanchalexpressn@gmail.com
Purvanchal Express News

विद्युत मज़दूर पंचायत उ0प्र0का प्रतिनिधि मंडल नवागत प्रबन्ध निदेशक से मिला। 

Updated on: 02 July, 2026

अतुल राय की खास रिपोर्ट

 मण्डल द्वितीय के कर्मचारियों का 6माह से वेतन न मिलने  के विरोध में कल से  अधिक्षण अभियन्ता कार्यालय सिगरा पर  बिजलीकर्मी करेंगे प्रदर्शन।  वाराणसी।पूर्वांचल विधुत वितरण निगम लि0 के  प्रवन्ध निदेशक  माननीय शम्भू कुमार आई0ए0एस0 से विधुत मज़दूर पंचायत उ0प्र0 का प्रतिनिधि मंडल मिलकर उनका स्वागत किया। प्रतिनिधि मंडल ने प्रबन्ध निदेशक महोदय का ध्यान पॉपुलर हॉस्पिटल में भर्ती रवि पटेल संविदाकर्मी के इलाज में बरती जा रही लापरवाही और संविदाकर्मी की चिंताजनक हालात की ओर आकर्षित कराया जिस पर प्रबन्ध निदेशक महोदय ने घटना को संज्ञान में लेते हुए आवश्यक कार्यवाही का आश्वासन दिया।पावर कारपोरेशन के स्पष्ट आदेश के बाद भी महिने की 07 तारिख तक संविदा कर्मियों एंव कम्प्यूटर आपरेटरों का 6महीने से  वेतन भुगतान न करने के विरोध में विद्युत मजदूर पंचायत उ0प्र0 की मण्डल कमेटी द्वारा 12अक्टूबर 2022 से अधिक्षण अभियन्ता,नगरीय विधुत वितरण मण्डल-द्वितीय वाराणसी को दिए गए नोटिस के तारतम्य में अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन किया जाएगा।मण्डल मंत्री अंकुर पाण्डेय ने बताया कि कई बार अधिक्षण अभियंता महोदय से कैश काउंटर ऑपरेटरों के 6महीने से लंबित वेतन के भुगतान को कराने सहित पूर्व में सभी अधिशासी अभियंता की मौजूदगी में अधिक्षण अभियंता के साथ हुई द्विपक्षीय वार्ता में  कर्मचारी समस्याओं को लेकर जो समझौते हुए उनका भी पालन नही हो रहा है  जिसको लेकर कर्मचारियों में भारी आक्रोश व्याप्त हो गया है और सुबह -11बजे से सिगरा स्थित अधिक्षण अभियन्ता कार्यालय पर  मण्डल के समस्त कैश काउंटर सहित सभी कर्मचारी भारी भीड़ के साथ धरना प्रदर्शन करेंगे।प्रतिनिधि मंडल में आर0के0 वाही,आर0बी0 सिंह,ओ0पी0सिंह,जिउतलाल,विजय सिंह,सुनीता मजूमदार,मोनिका केशरी,अंकुर पाण्डेय,गुलाबचंद,अमितानंद त्रिपाठी,संतोष कुमार,पंकज राय,सौरभ श्रीवास्तव,अनुनय पाण्डेय,प्रशांत सिंह,आदि पदाधिकारी उपस्थित रहे।

© 2022 Copyrights Reserved Purvanchal Express News