UDYAM-UP-75-0003230
purvanchalexpressn@gmail.com
Purvanchal Express News

*कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने एडीओ सहकारिता को सौंपा पत्रक*।

Updated on: 02 September, 2026

संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़

अभिषेक गुप्ता

 

*राहुल गांधी को सजा और संसद सदस्यता छिनने के विरोध मे राज्यपाल को संबोधित है पत्रक*।हरहुआ,वाराणसी।सूरत की अदालत द्वारा राहुल गाँधी को मानहानि मामले मे दो वर्ष की सजा सुनाये जाने तथा लोकसभा की सदस्यता छिनने के विरोध मे आज हरहुआ ब्लाक के कांग्रेस कार्यकर्ताओ ने ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष चक्रवर्ती पटेल की अगुवाई मे एडीओ सहकारिता अवधेश सिंह को एक पत्रक सौंपा।महामहिम राज्यपाल महोदया को संबोधित पत्रक मे कांग्रेसियों ने पीएम मोदी पर अडानी मामले मे चुप्पी साधने का आरोप लगाया और राहुल गाँधी को इंसाफ देने की गुहार की।एडीओ सहकारिता ने पत्रक को उचित माध्यम से भिजवाने का आश्वासन दिया।पत्रक देने वालो मे चक्रवर्ती पटेल,नृपेन्द्र नारायण सिंह समेत दर्जन भर कार्यकर्ता रहे।

© 2022 Copyrights Reserved Purvanchal Express News