अतुल राय की खास रिपोर्ट
चिरईगांव विकास खण्ड के विभिन्न गांवों में स्थित गोवंश आश्रय स्थलों में रखे गए पशुओं को चारा पानी के साथ उचित देखभाल के बारे में ब्लाक स्तरीय गोवंश आश्रय स्थल समिति की बैठक सम्पन्न हुई।
ब्लाक की बी डी ओ सरिता गुप्ता एवं पशुचिकित्साधिकारी डॉ आर ए चौधरी के संयुक्त प्रतिनिधित्व में शनिवार को दोपहर बाद ब्लाक सभागार में बैठक का आयोजन किया गया।इसकी जानकारी देते हुए पशु चिकित्साधिकारी डा आर ए चौधरी ने बताया कि गोवंश स्थलों पर विद्यमान गैप की पूर्ति के लिए शासन की ओर से ग्राम पंचायतों को आवण्टित राज्य वित्त से धनराशि के कुछ अंश पूल कर लिया जाय और आपस में समन्वय बनाकर कर मूल भूत सुविधाओं को पूरा कर लिये जाने पर विचार किया गया। पशुओं को चारा पानी देने के अलावा बाड़े की नियमित साफ-सफाई के साथ समय समय पर टीकाकरण भी कराने का निर्णय लिया गया।
बैठक में प्रमुख रूप से बी डी ओ सरिता गुप्ता, डा आर ए चौधरी, कमलेश कुमार सिंह,प्रताप नारायण के अलावा सम्बन्धित गांवों के ग्राम प्रधान एवं सचिव उपस्थित रहे।