UDYAM-UP-75-0003230
purvanchalexpressn@gmail.com
Purvanchal Express News

*कैण्ट पुलिस की क्राइम टीम द्वारा चो*री की कुल 18 बाइकों के साथ दो शातिर अंतर्राज्यीय वाहन चोर गिरफ्तार*

Updated on: 01 September, 2026

संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़

विवेक राय

 

वाराणसी- पुलिस आयुक्त वाराणसी के अपराधों की रोकथाम, चोरी/लूट की घटनाओं के सफल अनावरण एवं वांछित / फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में पुलिस उपायुक्त वरुणा ज़ोन के निर्देशन में, एवं सहायक पुलिस आयुक्त कैण्ट के नेतृत्व में थाना कैण्ट पुलिस की क्राइम टीम द्वारा

इलेक्ट्रानिक सर्विलांस व मुखबिर की सहायता से चोरी की कुल 18 बाइकों के साथ 02 शातिर अन्तर्राज्यीय वाहन चोरों को पुराना वरुणा पुल के किनारे से आज दिनांक 01.04.2023 को समय करीब 00.30 बजे गिरफ्तार किया गया। उक्त गिरफ्तारी व बरामदगी के सम्बन्ध में थाना कैण्ट में मु.अ.स. 157/2023- धारा41/411/413/414/420/467/468/471 भादवि पंजीकृत कर अग्रेतर विधिक कार्यवाही की जा रही है।अपराध एवं अपराधियों पर प्रभावी नियंत्रण हेतु भ्रमणशील थाना कैण्ट क्राइम टीम को मुखबिर से सूचना मिली कि बाइक चोरी करने वाले 02 शातिर अभियुक्त चुराई गयी मो.सा. के साथ बिहार जाने वाले हैं, इस सूचना पर अभियुक्तों की गिरफ़्तारी हेतु थाना कैण्ट पुलिस टीम पुराना वरुणा पुल के किनारे छोर पर अपनी मौजूदगी को छुपाते हुए उक्त मोसा, सवार शातिर वाहन चोरों का इन्तजार कर रहे थे तभी अम्बेडकर चौराहा की तरफ से आ रही उक्त दोनों मो.सा. आती दिखायी दीं। दोनो मोटरसाइकिलो के पास आने पर सभी पुलिस वालों द्वारा एकाएक चारो तरफ से घेरकर उन दोनो मोटर साइकिल सवारो को समय 00.30 बजे पकड़ लिया गया। मो.सा. के कागजात मांगने पर कोई कागजात प्रस्तुत नहीं कर सके तत्पश्चात पूछताछ करने पर एक ने अपना नाम पंकज पासवान पुत्र राजेन्द्र पासवान नि० ग्राम डिडखिली पोस्ट अकोड़ी थाना दुर्गावती जिला कैमूर भभुआ बिहार उम्र लगभग 22 वर्ष बताया। जिसकी जामा तलाशी ली गई तो कुल 560 रु0 बरामद हुए व एक अदद हीरो सुपर स्प्लेन्डर बरग ग्रे एण्ड काली जिस पर लगी नंबर प्लेट पर यू0पी0 65ई 7292 मिली। पंकज उपरोक्त ने बताया कि यह नंबर प्लेट हमने अपने बचाव के लिए बदल दी है वास्तविक नंबर प्लेट कुछ और थी। वाहन के चेचिस नंबर

MBLJA05EMG9F26427, इंजन नंबर JA0SECG9F12689 को चेक किया गया तो रजिस्ट्रेशन नंबर UP65CJ2792 जो शिवधनी पुत्र मेवालाल निवासी ईदिलपुर वीरापट्टी थाना शिवपुर के नाम पर रजिस्टर्ड होना पाया गया जिसके संबध में सम्बन्धित थाने से जानकारी प्राप्त की गयी तो ज्ञात हुआ कि उपरोक्त वाहन के संबध में मु0अ0सं0 347/22 धारा 379 भादवि थाना शिवपुर पंजीकृत हैं। तत्पश्चात दूसरे ने अपना नाम मनीष यादव पुत्र कन्हैया सिंह यादव नि0 ग्राम डुमराव पोस्ट अधौरा थाना अधौरा जिला कैमूर भभुआ बिहार उम्र लगभग 19 वर्ष बताया। पुलिस टीम द्वारा जिसकी जामा तलाशी ली गई तो कुल 450 रु0 बरामद हुए व एक अदद सुपर स्प्लेंडर जिस पर नंबर प्लेट BR45K5506 लगी हुई प्राप्त हुयी। मनीष यादव उपरोक्त ने बताया कि यह नंबर प्लेट मैंने बदल दी है वास्तविक नंबर प्लेट कुछ और थी गाड़ी के चेचिस नंबर MBLJASEMG9G08099, इंजन नंबर JA0SECG9G21414 को चेक किया गया तो रजिस्ट्रेशन नंबर UP65CM8403 जो विजय कुमार पटेल पुत्र स्व0 छेदीलाल पटेल नि० एस 28/44-46 ग्राम अनौला आशापुर कैंट जिला वाराणसी के नाम रजिस्टर्ड होना पाया गया। उक्त मो.सा. के संबंध में थाना स्थानीय से जानकारी की गयी तो ज्ञात हुआ कि थाना कैण्ट पर इसके संबंध में मु0अ0सं0 153/23 धारा 379 भादवि पंजीकृत है।गिरफ्तारी करने वाली पलिस टीम में प्र0नि0 प्रभुकान्त,नि0 अपराध विजय कुमार,उ0नि0 गौरव उपाध्याय,उ0नि0 प्रकाश सिंह चौहान,उ0नि0 राजकुमार,उ0नि0 वैभव शुक्ला,हे0का0 बृजबिहारी ओझा,का० सचिन मिश्रा,का० प्रेम शंकर पटेल,का0 आशीष मिश्रा,का विकास यादव,का0 मनोज कुमार सरोज,का0 शैलेन्द्र प्रथम,का0 राजन राव थाना कैंट कमिश्नरेट वाराणसी शामिल रहे।

© 2022 Copyrights Reserved Purvanchal Express News