विवेक राय की खास रिपोर्ट
चोलापुर /वाराणसी :स्थानीय क्षेत्र में जीवनदायनी जय हो फाउंडेशन ने एक रौशनी अँधेरे में कार्यक्रम के तहत क्षेत्र के लगभग 200 घरों में दिया-बत्ती अन्य सम्बंधित सामान ऐसे निहायत गरीब घरों में बाटा गया।उनको दीपावली पर्व के बारे में समझाते हुए परमहंस मिश्र रोशन दादा बताया की आज ही के दिन हमारे आराध्य प्रभु श्री राम चन्द्र जी अपने माता-पिता के आज्ञा से 14 वर्ष बन में रहकर रावण सहित तमाम राक्षसों का बध करके बन को राक्षस रहित करके लंका का राज-पाठ विभीषण को सौप कर अयोध्या अपने जननी जन्म भूमि पर पधारे थे।जिसके उपलक्ष में भारतवासी दीपावली मनाते हैं यहां तक की उस समय कई दिनों तक धरती पर अँधेरा भी नहीं हुआ था। इस कार्यक्रम में प्रमुख रूप से आशीष त्रिपाठी,प्रसून पाण्डेय,अरुण कुमार पाण्डेय,सौरभ पाण्डेय,किशन जी,हिरा जी इत्यादि मौजूद रहे।