अतुल राय की खास रिपोर्ट
रामेश्वर,वाराणसी। लोक समिति व आशा ट्रस्ट के संयुक्त तत्वावधान में शनिवार को महिला हिंसा बाल विवाह के खिलाफ में सैकड़ों लड़कियों और महिलाओं ने साईकिल रैली निकाली। सेवापुरी ब्लाक दर्जनों गाँव से आयी सैकड़ो लोगों ने महिला हिंसा के खिलाफ बड़ौरा बाजार में एकत्रित हुई। वहाँ से साईकिल रैली निकाल कर आवाज बुलंद करते हुए सेवापुरी ब्लाक पंहुचकर जोरदार प्रदर्शन किया। लोगों ने महिला हिंसा के खिलाफ लड़ने की कसमें खाईं और हिंसा-मुक्त समाज बनाने का संकल्प लिया। रैली में लोगों ने चुप नही रहना है हिंसा नही सहना है,बाल विवाह बंद करो,महिला हिंसा बन्द करो,दहेज प्रथा पर रोक लगाओ,यौन हिंसा पर रोक लगाओ,शराब की बिक्री पर रोक लगाओ आदि नारे लगाकर जोरदार प्रदर्शन किया।इस अवसर पर ब्लाक सभागार में कार्यशाला का आयोजन किया गया। लोक समिति संयोजक नन्दलाल मास्टर कहा कि महिलाओं और लड़कियों के साथ लगातार बढ़ती हिंसा चिंता का विषय है अब लोगों से इस विषय पर करना जरूरी है और हम सबको मिलकर इसको दूर करना है। महिला संगठन की संयोजिका अनीता ने कहा कि महिला हिंसा के खिलाफ आराजी लाइन और सेवापुरी ब्लाक के गाँव गाँव में महिला हिंसा,यौन उत्पीड़न व बाल विवाह पर बैठक संगोष्ठी, रैली,हस्ताक्षर अभियान,नुक्कड़ सभा आदि के माध्यम से लोगों को जागरूक किया जा रहा है इस अवसर पर नंदलाल मास्टर,सोनी,अनीता,सरोज,आशा,रामबचन,शिवकुमार,आशा रानी,राजकुमारी,बिमला,शीला,मन्जू,पुष्पा आशा सिलाई प्रशिक्षण केंद्र की किशोरी लड़कियाँ आदि शामिल रहे। कार्यक्रम का संचालन रामबचन,अध्यक्षता अनीता,स्वागत सोनी ने किया।