विवेक राय की खास रिपोर्ट
चोलापुर- असत्य पर सत्य की जीत का प्रतीक पर्व आज बुधवार को विजय दशमी नियारडीह में भी बड़ी धूमधाम से मनाया गया, जहां पर भगवान श्रीराम द्वारा रावण का वध कर असत्य पर सत्य की जीत का प्रतीक ध्वज लहराया गया। इस मेले में श्री राम-लक्ष्मण द्वारा अपने भक्त हनुमान के साथ मिलकर राम के रावण वंश का सर्वनाश करते हुए लीला का मंचन किया गया।नियारडीह के रामलीला मैदान पर आयोजित मेले में क्षेत्र के प्रधान व सम्भ्रान्त लोगो सहित रामलीला कमेटी के अध्यक्ष बेचन सिंह,संरक्षक अनिल चौबे पूर्व (ग्राम प्रधान), रविंद्र मिश्रा, वीरेंद्र चतुर्वेदी, धुपराज तिवारी, ग्राम प्रधान नियारडीह गुड्डू मौर्य, शीत लाल श्रीवास्तव, डॉ गौरी शंकर दुबे, संदीप मिश्रा, सहित सभी पदाधिकारी व सुरक्षा की दृष्टि से चोलापुर थाना प्रभारी निरीक्षक दुर्गेश कुमार मिश्र के साथ अजगरा चौकी प्रभारी उमेश कुमार राय पीएसी व पुलिस मौजूद रही।रामलीला मैदान में यह पर्व बड़े ही धूमधाम व उत्साह के साथ मनाया गया। यहां पर अहंकारी रावण और राम का युद्ध चला,जहां हजारों की तादात में राम भक्त जय श्री राम के नारे लगाते रहे।क्षेत्रीय जनता ने इस दशहरे पर आयोजित कार्यक्रम का भरपूर आनंद लिया। इस दौरान सुरक्षा की दृष्टि से लोहता थाना प्रभारी निरीक्षक दुर्गेश कुमार मिश्र मय पुलिस बल के साथ मौजूद रहे।