अतुल राय की खास रिपोर्ट
हरहुआ,वाराणसी।बीडीओ हरहुआ डा0 रक्षिता सिंह के निर्देश पर एडीओ सहकारिता अवधेश सिंह ने भैठौली,औरा,तेवर,पुआरीकला और आयर ग्राम पंचायतो मे पीएम आवास की पात्रता की जाँच की।जाँच मे दर्जनो लाभार्थी अपात्र मिले जिनके नाम सूची से काट दिये गए।जाँच मे एडीओ सहकारिता के साथ सेक्रेटरी अभिलाष,मिथिलेश और सुयश श्रीवास्तव मौजूद रहे।बीडीओ हरहुआ डा0 रक्षिता सिंह ने बताया कि शासन से ब्लाक को 685 प्रधानमंत्री आवास का लक्ष्य मिला है जिसके सापेक्ष पात्र लाभार्थियों के रजिस्ट्रेशन पूर्ण करा दिए गए हैं।बीडीओ हरहुआ ने कहा कि यदि किसी अपात्र व्यक्ति को आवास मिलने की शिकायत प्राप्त होती है तो संबंधित सचिव और सेक्टर अधिकारी से वसूली की कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।