अतुल राय की खास रिपोर्ट
वाराणसी
हरहुआ। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र हरहुआ की स्वास्थ्य टीम आज पिसौर गांव में प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ0 सन्तोष कुमार के नेतृत्व में शिविर लगाकर जांच व निःशुल्क 50 लोगो को दवाएं दी। वहीं 5 परिवारों में 'स्क्रब टायफस' बीमारी का सैम्पल लेकर बीएचयू जांच के लिए भेजा। डॉ0 सन्तोष कुमार के अनुसार पिसौर में सविता देवी उम्र 47 की गत दिन बीएचयू में इस बीमारी से मौत हो गई है। उन्होंने बताया कि यह बीमारी अधिकतर चूहों से फैलती है टायफाइड जैसी बुखार के लक्षण से गम्भीर बन जाता है। इसलिए चूहों से बचाव की जानकारी गांव वालों को दी गई।
चिकित्सक टीम में डॉ0 राजकुमार,लैब टेक्नीशियन राजेश कुशवाहा,स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी सतीश गुप्ता,एच आई सन्तोष केशरी,मुख्य फार्मासिस्ट आईएएस सिद्दीकी,डब्ल्यू एच ओ मॉनिटर सन्तोष केशरी,एएनएम सुधा राय,क्षेत्रीय आशा समेत भाजपा कार्यकर्ता माताप्रसाद मौजूद रहे।