UDYAM-UP-75-0003230
purvanchalexpressn@gmail.com
Purvanchal Express News

*सौर ऊर्जा भविष्य की जरूरत समेत पर्यावरण प्रदूषण मुक्त का माध्यम **

Updated on: 04 July, 2026

अतुल राय की खास रिपोर्ट 

 

वाराणसी।हरहुआ विकासखंड के उदयपुर जूनियर हाई स्कूल संकुल में युवक मंगल दल द्वारा छात्रों को सौर ऊर्जा के विषय में जानकारी दिया गया। पर्यावरण के लिए सौर ऊर्जा भविष्य है जो पर्यावरण को प्रदूषण से मुक्ति का माध्यम विषय संगोष्ठी पर सोलर पैनल सहित सौर यंत्रों सोलर पैनल बैटरी से छात्रों को परिचित कराया गया एवं सौर ऊर्जा पर चित्रकला एवं निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। छात्रों को जानकारी दी गई कि दिन में बिजली का प्रयोग ना करके खिड़की खोलकर सौर ऊर्जा का प्रयोग करें सौर ऊर्जा का उपयोग वर्तमान समय की सबसे बड़ी आवश्यकता है। अन्यथा भविष्य की पीढ़ियों के लिए नष्ट हो चुका पर्यावरण ही विरासत में दे पाएंगे। युवक मंगल दल के अध्यक्ष प्रिंस चौबे ने कहा कि हमारे देश में सौर ऊर्जा वरदान के रूप में होगा क्योंकि बिजली की उत्पादन कम है मांग ज्यादा है ।सौर ऊर्जा का प्रयोग प्रदूषण सहित तमाम खर्चे से हमें बचाएगा। दिन में घरों में सौर ऊर्जा का प्रयोग करें दरवाजे खिड़कियां खुले रखें लाइट बंद कर दे छोटे-छोटे प्रयासों से अक्षय ऊर्जा संरक्षित होगा। कार्यक्रम में प्रधानाचार्य रामजीत यादव सोलर तकनीकी इंजीनियर सोनू युवक मंगल दल के अजीत रविंद्र कुमार,दीपक,रमेश,अनिल,सनी सहित कई लोग मौजूद रहे।

© 2022 Copyrights Reserved Purvanchal Express News