विवेक राय की खास रिपोर्ट
चोलापुर-बाल दिवस के अवसर पर चोलापुर क्षेत्र के श्री आदित्य नारायण सिंह पब्लिक स्कूल चोलापुर वाराणसी में चाचा नेहरू को याद किया गया। तथा उनके चित्र पर माला पहना कर उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित किया गया। इसी क्रम में श्री आदित्य नारायण सिंह पब्लिक स्कूल चोलापुर वाराणसी में बच्चों ने पंडित जवाहर लाल नेहरू के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें याद किया गया।इस अवसर पर प्रधानाचार्य संतोष कुमार सिंह ने आधुनिक भारत के निर्माण में उनके योगदान को रेखांकित किया, उनके वैश्विक विदेश नीति की चर्चा की। गुट निरपेक्ष आंदोलन में उनकी भूमिका की सराहना की।जादूगर एम के सरकार ने जादू कला का शानदार कर्तब दिखलाया। विद्यालय मे विभिन्न खेलो का आयोजन किया गया।श्री आदित्य नारायण सिंह पब्लिक स्कूल में बाल दिवस के अवसर पर बच्चों को पुरस्कृत किया गया।इस मौके पर शिक्षक सहित तमाम शिक्षकों ने श्रद्धा सुमन अर्पित किये।विनीत कुमार सिंह सोनू,मनीष कुमार सिंह,रामकुमार यादव, प्रदीप सिंह,संतोष श्रीवास्तव,राहुल पांडेय,सुजीत श्रीवास्तव,कार्तिकेय पेयगुण्डेय,सुजीत सिंह,सीमा सिंह,प्रिया मिश्रा,रोली सिंह,संगीता यादव,अंजना सिंह,संगीता शर्मा,जितेंद्र पाल,अंबरीश पांडेय,रिंकी सिंह,विक्रांत सिंह एवं हिमांशु मिश्रा,जुम्मन अली,रानू श्रीवास्तव,अजय गोस्वामी तथा अन्य शिक्षक उपस्थित रहे।विद्यालय की सहायक निदेशिका दिव्या सिंह एवं प्रधानाचार्य संतोष सिंह ने कार्यक्रम में प्रतिभाग करने के लिए सभी के प्रति आभार व्यक्त किया