UDYAM-UP-75-0003230
purvanchalexpressn@gmail.com
Purvanchal Express News

*विश्व योग दिवस पर युवाओं ने किया योगा अभ्यास*

Updated on: 02 September, 2026

अतुल राय की खास रिपोर्ट

 

रामेश्वर,वाराणसी। आज नौ वी योग दिवस ग्रामीण क्षेत्रों में अलग अलग स्थानों पर योग अभ्यास कर मनाया गया।क्षेत्र के नमो नमः सेवा दल बरेमा के अध्यक्ष रंजीत तिवारी के नेतृत्व में युवाओं ने प्राणायाम,कपालभाति,सूर्तनामस्कार,आलोम,विलोम,सहित अन्य योग आसन किया इस मौके पर उन्होंने कहा हम सभी को अपने जीवन में प्रतिदिन योग आसन करना चाहिए जिससे हमारी शरीर स्वस्थ और सुंदर बना रहेगा।उधर प्राथमिक विद्यालय में प्रधानाचार्य चंद्र भूषण और ग्राम प्रधान राज कुमार सोनकर ने बच्चो को योग कराते हुए योग के महत्व के बारे में जानकारी दी।योगाभ्यास में अन्नाय,करण,रिशु,आर्यन,देवांश,गोल्डी,खुशी अंश चौबे सहित अन्य युवा शामिल रहे।

© 2022 Copyrights Reserved Purvanchal Express News