UDYAM-UP-75-0003230
purvanchalexpressn@gmail.com
Purvanchal Express News

क्षेत्र के विकास में क्षेत्र पंचायत सदस्यो की भूमिका अहम :* कमल किशोर आईएएस*

Updated on: 03 July, 2026

अतुल राय की खास रिपोर्ट

 

*वाराणसी*।उप निदेशक पंचायत,वाराणसी मंडल वाराणसी द्वारा आयोजित राष्ट्रीय ग्राम स्वराज अभियान अंतर्गत बीडीसी सदस्यो के दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम के पहले सत्र का उद्घाटन ब्लाक प्रमुख विनोद उपाध्याय "बब्बू" द्वारा किया गया।इस अवसर पर ज्वाइंट मजिस्ट्रेट और बीडीओ हरहुआ कंडारकर कमल किशोर देशभूषण "आईएएस" ने पंचायत प्रतिनिधियो को संबोधित करते हुए कहा कि क्षेत्र के विकास मे बीडीसी सदस्यो की भूमिका महत्वपूर्ण है और उन्हे ऐसे प्रशिक्षण कार्यक्रमो के जरिए शिक्षित और जागरूक करना समय की जरूरत है।कार्यक्रम मे एडीओ पंचायत मयंक मोहन गौड़ ने सदस्यो को क्षेत्र पंचायत के उद्देश्य,गठन,क्षेत्र पंचायत की समितियाँ एवं उनके कार्य के साथ -साथ क्षेत्र पंचायत विकास योजना,पंद्रहवा वित्त तथा पंचम राज्य वित्त,स्वच्छ भारत मिशन के संबंध मे विस्तार से जानकारी दी।प्रशिक्षण कार्यक्रम में राज्य स्तरीय प्रशिक्षक सुरेंद्र प्रताप सिंह, कन्हैया जी और उपनिदेशक कार्यालय के सुनील सिंह द्वारा सभी प्रतिभागियो को उनके अधिकारो और कर्तव्यो के संबंध मे जानकारी दी।अध्यक्षीय संबोधन मे ब्लाक प्रमुख विनोद उपाध्याय ने कहा कि बीडीसी सदस्य क्षेत्र पंचायत की आँख और भुजायें है तथा इनके बगैर कोई भी लक्ष्य प्राप्त करना नामुमकिन है।बैठक मे एडीओ सहकारिता अवधेश सिंह,एडीओ सांख्यिकी शैलेन्द्र सिंह,रवीन्द्र यादव आँकिक,सतीश यादव वरिष्ठ सहायक, जयप्रकाश भारती,चंचल रेड्डी उपस्थित रहे।

© 2022 Copyrights Reserved Purvanchal Express News