अतुल राय की खास रिपोर्ट
वाराणसी। थाना क्षेत्र के पुआरी खुर्द गांव में आज से 8 वर्ष पूर्व पति-पत्नी में हुए विवाद के बाद पति मुंबई में अपने भाईयों और बहनोई के पास काम करने चला गया जहां उसकी तबियत खराब हो गई,और उपचार के दौरान अस्पताल में उसकी मौत हो गयी इस बात की सूचना मिलते ही पत्नी ने अपने पति के परिजनों के ऊपर हत्या किये जाने की आशंका जताते हुए स्थानीय थाने में प्रार्थना पत्र दिया है जिसके कारण पुलिस ने बुधवार को मृतक की लाश घर पहुंचते ही लाश को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुए मामले की जांच कर रही है। जानकारी के अनुसार उक्त गांव निवासी रामसुरत की शादी आज लगभग 12 वर्ष पूर्व चोलापुर थाना क्षेत्र के दमड़ीपुर गांव निवासी सीमा देवी के साथ हुई थी शादी के बाद दोनों से एक पुत्र और एक पुत्री पैदा हुईं इस बीच वर्ष 2014 में पति-पत्नी के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ और पति मुंबई में अपने बहनोई के पास रहकर प्राइवेट नौकरी करने लगा और पत्नी से बोलचाल बंद कर दिया पत्नी कुछ वर्ष मायके में रहकर दो वर्ष पूर्व अपने ससुराल में आकर रहने लगी। दीवाली के दिन उसे पति के मौत की खबर मिली तो उसने पति के परिजनों के ऊपर हत्या किये जाने की आशंका जताई है