UDYAM-UP-75-0003230
purvanchalexpressn@gmail.com
Purvanchal Express News

*वाराणसी के अभिषेक सिंह का उत्तरप्रदेश पावर कार्पोरेशन मे एसडीओ/ सहायक अभियंता के पद पर चयन*

Updated on: 04 July, 2026

अतुल राय की खास रिपोर्ट

 

हरहुआ,वाराणसी।उत्तर प्रदेश पावर कार्पोरेशन लि0/ विद्युत सेवा आयोग की परीक्षा और साक्षात्कार मे वाराणसी के खुशहाल नगर नटिनियाँ दाई के निवासी अभिषेक सिंह का चयन हुआ है।अभिषेक सिंह मूलरूप से चंदौली जनपद के ग्राम चिल्हारी,ग्राम सभा जमुड़ा के निवासी है तथा वर्तमान मे प्रयागराज मे कैग मे असिस्टेंट आडिट आफीसर के पद पर कार्यरत हैं।दो माह पूर्व ही अभिषेक सिंह का चयन यूपीपीएससी अंतर्गत राजकीय पॉलिटेक्निक कालेजों मे कंप्यूटर लेक्चरर के पद पर भी हुआ है जिसकी ज्वाइनिंग भी इसी माह के अंत मे होनी है। कंप्यूटर साइंस मे बीटेक डिग्री धारी अभिषेक सिंह के कई प्रतियोगी परीक्षाओ मे सफलता पाने से उनके परिजन और गाँव के लोग बहुत प्रसन्न हैं।अभिषेक सिंह के पिता अवधेश सिंह वाराणसी के हरहुआँ ब्लाक में एडीओ सहकारिता के पद पर है।

© 2022 Copyrights Reserved Purvanchal Express News