सौरभ सिंह की खास रिपोर्ट
*बाजार व ग्रामीण वासियों ने प्रधान व जिला प्रशासन सहित तहसील प्रशासन से की हैण्डपम्प रिबोर कराने की माँग* वाराणसी:मिर्जामुराद /-आराजी लाइन विकास खंड के ग्राम पंचायत चित्तापुर जयापुर जक्खिनी रोड पर पेयजल संयोजन से विहीन परिवारों व दुकानदारों को पानी उपलब्ध कराने के लिए लाखों की लागत से लगाए गए हैंडपंप शो पीस बने हुए हैं हैंडपंपों में पानी नहीं आने से तमाम बाजार वासियों,राहगीरों सहित परिवारों को परेशानियो का सामना झेलना पड़ रहा है।बुधवार को आक्रोशित बाजार वासियों व ग्रामीण ने हैण्डपम्प पर बाल्टी लेकर हैण्डपम्प को चलाते हुए जिला प्रशासन व तहसील प्रशासन को दिखाकर ध्यान आकृष्ट कराते हुए जल्द से जल्द रिबोर कराकर पेयजल आपूर्ति सुचारू रूप से बहाल कराने का माँग किया है।वही इस बाबत खण्ड विकास अधिकारी आराजी लाइन वी.के. जायसवाल का कहना रहा कि मामले की जांच कराकर समस्या समाधान जल्द से जल्द कराई जायेगी।