UDYAM-UP-75-0003230
purvanchalexpressn@gmail.com
Purvanchal Express News

थाना चोलापुर पुलिस ने चेकिंग के दौरान दो अभियुक्तों को किया गिरफ्तार, 02 अदद चोरी की मोटरसाइकिल बरामद

Updated on: 02 September, 2026

विवेक राय की खास रिपोर्ट

चोलापुर-पुलिस अधीक्षक वाराणसी ग्रामीण के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों की रोकथाम, गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम, अपर पुलिस अधीक्षक वाराणसी ग्रामीण के पर्यवेक्षण तथा क्षेत्राधिकारी पिण्डरा के नेतृत्व में आज थाना चोलापुर पुलिस द्वारा चेकिंग के दौरान विशाल कुमार पुत्र संकटा प्रसाद निवासी ग्राम चोलापुर थाना चोलापुर जनपद वाराणसी व जलालुद्दीन उर्फ टूल्लू पुत्र स्व. गुलाम हुसैन निवासी  ग्राम चोलापुर थाना चोलापुर जनपद वाराणसी को कटहलगंज चौराहे से एक अदद मोटरसाइकिल के साथ गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के निशानदेही पर ग्राम चोलापुर से एक अदद मोटरसाइकिल बरामद किया गया। उक्त गिरफ्तारी व बरामदगी के संबंध में थाना चोलापुर पुलिस द्वारा मु0अ0सं0 382/2022 धारा 411/413/414 भादवि पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही की जा रही है।पूछताछ के दौरान अभियुक्तों ने बताया कि- “हम लोग मिलकर मोटरसाइकिल चोरी करते हैं तथा उचित दाम मिलने पर बेच देते हैं। हम लोग ग्राहक की तलाश में वाराणसी शहर जा रहे थे। हमारे पास 01 और मोटरसाइकिल भी है जिसको हम लोग अपने ही गाँव मे छिपाकर रखे हुए हैं। हम लोग एक एक करके बारी बारी मोटरसाइकिलों को बेचने की फिराक में थे कि आप लोगों ने पकड़ लिया।गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में उ0नि0 विकाश पाण्डेय,का0 दिनेश कुमार,का0 राजू सरोज थाना चोलापुर ने गिरफ्तार किया।

© 2022 Copyrights Reserved Purvanchal Express News