अतुल राय की खास रिपोर्ट
वाराणसी।पुलिस आयुक्त कमिश्नरेट वाराणसी व श्रीमान् अपर पुलिस आयुक्त कमिश्नरेट वाराणसी के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों की रोकथाम, अवैध मादक पदार्थों की बिक्री करने वाले अभियुक्त की गिरफ्तारी व बरामदगी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में पुलिस उपायुक्त गोमती ज़ोन व अपर पुलिस उपायुक्त गोमती ज़ोन के पर्यवेक्षण तथा सहायक पुलिस आयुक्त राजातालाब कमिश्नरेट वाराणसी के कुशल नेतृत्व में प्रभारी निरीक्षक मिर्जामुराद मय पुलिस टीम द्वारा मुखविर खास की सूचना पर वाहन ट्रक RJ02GB1753 जो प्रयागराज की तरफ से धान के लावा की बोरियों के नीचे छुपाकर अवैध नाज़ायज अंग्रेजी शराब लादकर बिहार जा रही थी को पुलिस बल द्वारा ग्राम डंगहरिया फुट ओवर ब्रिज के पास से दिनांक 19.12.2022 को अभियुक्तगण चालक गोमाराम पुत्र सताराम निवासी करडाली नाडी बाडमेर राजस्थान थाना सिडदरी ,हाल पता एड सिडदरी राजस्थान उम्र 43 वर्ष व खलासी हरजीराम पुत्र नानगाराम निवासी एड सिडदरी थाना सिडदरी वाडमेर राजस्थान उम्र करीब 23 वर्ष को वाहन व अवैध शराब से गिरफ्तार किया गया । उक्त गिरफ्तारी व बरामदगी के सम्बन्ध में मु0अ0सं0 290/2022 धारा 419/420/467/468/471 भा0द0वि0 व 60/63/72 आबकारी अधिनियम थाना मिर्जामुराद जनपद वाराणसी में पंजीकृत कर आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम-प्रभारी निरीक्षक राजीव कुमार सिंह,उ0नि0 अक्षय कुमार सिंह,उ0नि0 जितेन्द्र यादव,का0 प्रदीप मौर्या,का0 आशुतोष सिंह,का0 वैभव त्रिपाठी थाना मिर्जामुराद,कमिश्नरेट वाराणसी रहे।