UDYAM-UP-75-0003230
purvanchalexpressn@gmail.com
Purvanchal Express News

प्रभारी निरीक्षक एएचटीयू सेल द्वारा किशोर न्याय के सम्बन्ध में की गयी मासिक गोष्ठी,दिये गये आवश्यक दिशा-निर्देश

Updated on: 02 July, 2026

अतुल राय की खास रिपोर्ट

प्रभारी निरीक्षक एएचटीयू सेल द्वारा किशोर न्याय के सम्बन्ध में की गयी मासिक गोष्ठी,दिये गये आवश्यक दिशा-निर्देश

वाराणसी।पुलिस अधीक्षक वाराणसी ग्रामीण के निर्देशन तथा अपर पुलिस अधीक्षक वाराणसी ग्रामीण के पर्यवेक्षण तथा क्षेत्राधिकारी अपराध के नेतृत्व में 26-09-2022 को थाना फूलपुर में हरिनाथ प्रसाद भारती प्रभारी निरीक्षक एएचटीयू द्वारा वाराणसी ग्रामीण के समस्त थानों के बाल कल्याण पुलिस अधिकारी उ0,नि0 व महिला आरक्षी को बच्चों की देखभाल और संरक्षण के सम्बन्ध गोष्ठी का आयोजन किया गया।गोष्ठी के दौरान बच्चों की देखभाल और संरक्षण अधिनियम 2015,बाल भिक्षा वृत्ति के रोकथाम,बाल श्रम रोकने के उपाय,एक युद्ध नशा के विरुद्ध,अभियान के तहत कालेज व स्कूल  परिसर के पास 100 मीटर के दायरे में दुकानों को विस्थापित करने या नशा वाले पदार्थों को बेचने से रोकने हेतु उपाय,बाल विवाह रोकथाम उपाय संबंधी बिंदुओं पर चर्चा की गई।जिसमें मण्डली बाल सुरक्षा सलाहकार,बाल संरक्षण यूनिसेफ़ रिजवाना परवीन एवं बाल कल्याण समिति अध्यक्ष स्नेहा उपाध्याय द्वारा विस्तृत जानकारी दी गई।इस दौरान प्रभारी निरीक्षक एएचटीयू सेल व समस्त थानों के बाल कल्याण अधिकारी व महिला आरक्षी मौजूद रहे।

© 2022 Copyrights Reserved Purvanchal Express News