UDYAM-UP-75-0003230
purvanchalexpressn@gmail.com
Purvanchal Express News

अन्नकूट का महाभण्डारा रामेश्वर राधा-कृष्ण मंदिर में हुआ सम्पन्न,लोगों ने किया प्रसाद ग्रहण।

Updated on: 04 July, 2026

अतुल राय की खास रिपोर्ट

साधु-संतों के साथ गृहस्त जनों ने किया 56 प्रकार का प्रसाद भोग
वाराणसी। पंचकोशी के तीसरे पड़ाव तीर्थ धाम रामेष्वर स्थित राधा-कृष्ण मंदिर में गोबर्धन पूजा के साथ 56 प्रकार के प्रसाद का भोग ठाकुर जी को लगाकर अन्नकूट का महाभण्डारा सम्पन्न हुआ।सैकड़ो वर्षों से चले आ रहे इस परंपरा में स्थानीय गृहस्तो के साथ अतिथि के रूप में साधु -संतों की जमात ने 56 प्रकार के प्रसाद के साथ महाभण्डारा मे ठाकुर जी का प्रसाद ग्रहण किया। भोग आरती के साथ जयकारे संग भंडारा शुरू हुआ। जिसमें अन्न के साथ फलाहार,मेवा,फल का वितरण किया गया। राधा-कृष्ण मंदिर के महंत राममूर्ति दास उर्फ मद्रासी बाबा के अनुसार यह गुरु परम्परा है जिसे ठाकुर जी के नाम से किया जाता है।लोग भरपेट भोजन कर भजन कीर्तन पंगत में कीर्तन करते हैं। प्रमुख रूप से महाभण्डारे में महंत संग बंशीधर मिश्रा, प0 अन्नू तिवारी, रामजी तिवारी,अभय तिवारी,देवराज पांडेय,चिंटू गुरु,आचार्य ताराशंकर,भुल्लन यादव,जगापट्टी प्रधान घनश्याम सिंह यादव,बीडीसी विशाल कुमार गुप्ता,रमेश गिरी,जनार्दन गिरी,सूरज सिंह ने आये अतिथियों को भोग प्रसाद ग्रहण कराया और विशेष सहयोग प्रदान की। इस महाभण्डारे मे सातो पट्टी    करौना से अन्न,गुड़,तथा भक्तों के सहयोग से सामग्री उपलब्ध कराई जाती है।कोरोना संक्रमण काल मे प्रसाद न मिलने पर इस वर्ष भारी संख्या में लोगो ने प्रसाद ग्रहण किया।

© 2022 Copyrights Reserved Purvanchal Express News