अतुल राय की खास रिपोर्ट
मिर्ज़ापुर/ अहरौरा - क्षेत्र के प्रतिष्ठित शैक्षणिक संस्थान गुरुकुल शिक्षण संस्थान अहरौरा डीह का शैक्षणिक भ्रमण कार्यक्रम सकुशल संपन्न हुआ आपको बताते चलें कि गुरुकुल शिक्षण संस्थान के छात्र छात्राओं को भौगोलिक , ऐतिहासिक, आध्यात्मिक, सामाजिक विकास को नजदीक से परखने के उद्देश्य से क्षेत्र भ्रमण कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमें विद्यालय के छात्र छात्राओं ने बढ़- चढ़ कर भाग लिया विद्यालय के प्रबंधक ने बताया कि हमारे विद्यालय द्वारा हर प्रकार से बच्चों के सर्वांगीण विकास पर ध्यान रखते हुए शिक्षण कराया जाता है ऐसे में क्षेत्र भ्रमण कार्यक्रम का आयोजन कर बच्चों को मिर्ज़ापुर से सटे हुए जनपद वाराणसी में काशी नरेश के किले रामनगर का भ्रमण कराते हुए वहां के इतिहास से बच्चों को परिचित कराया गया वही पास ही में पूर्व प्रधानमंत्री एवं अपने आदर्शों से पूरे विश्व को एक संदेश देने वाले जय जवान - जय किसान का नारा देने वाले लाल बहादुर शास्त्री जी का जन्म भूमि बच्चों को दिखाया गया साथ ही काशी हिंदू विश्वविद्यालय बीएचयू परिसर में भी बच्चों को घुमाकर वहां की भौगोलिक, ऐतिहासिक, संस्कृति, शिक्षा प्रणाली, चिकित्सा प्रणाली आदि से परिचित कराया गया उक्त आयोजन में विद्यालय के प्रधानाचार्य संतोष कुमार, उप प्रधानाचार्य , शैवी केसरी अध्यापक -अध्यापिका सौरभ भारती, श्वेता त्रिपाठी, वैष्णवी, शकुंतला ,जया सिंह, अल्कामिनी कुशवाहा , आयुषी केसरी ,रागिनी आदि रहे।