अतुल राय की खास रिपोर्ट
वाराणसी।बुधवार को शीएट इंजीनियरिंग कॉलेज बाबतपुर में एचसीएल (HCL) कंपनी के द्वारा कैंपस प्लेसमेंट का आयोजन किया गया,जिसमें 12 विद्यार्थियों का चयन किया गया । एचसीएल कंपनी के एचआर मैनेजर आनंद पांडेय और उनकी टीम ने तीन राउंड साक्षात्कार प्रक्रिया के बाद 12 बच्चों विशाल सिंह,सोनाली विश्वकर्मा,मनीषा यादव,साक्षी उपाध्याय,प्रतिक्षा मिश्रा,कुलदीप मौर्य,प्रदीप्त शुक्ला,दिव्या पाल,दिलशाद अली,गरिमा सिंह,प्रद्युम्न त्रिपाठी एवं हर्षित श्रीवास्तव को न्यूनतम 3.2 तथा अधिकतम 3.8 लाख के पैकेज के लिए ऑफर लेटर प्रदान किया।संस्था मैनेजिंग डायरेक्टर विवेक विक्रम सिंह ने बताया कि छात्रों को उच्च गुणवत्ता की शिक्षा,नए तकनीकी माध्यम का समावेश, PDP Trainer, GD Trainer तथा Communication Skill Training के द्वारा शीएट ग्रुप ऑफ इंस्टिट्यूशंस के छात्रों को अधिक से अधिक प्लेसमेंट पाने के योग्य बनाया जा रहा है।छात्रों के विभिन्न कंपनियों में चयनित होने पर संस्था के चेयरमैन वीरेन्द्र सिंह,संस्था के वाईस चेयरमैन विनोद सिंह,संस्था के डायरेक्टर प्रो० कुलभूषण गुप्ता,संस्था के रजिस्ट्रार डॉ० विजय उपाध्याय,ट्रेनिंग एंड प्लेसमेंट अधिकारी विनय भक्तुला,वीरेंद्र प्रताप यादव,CRC डायरेक्टर विनय कुमार सिंह ने सभी छात्रों के उज्जवल भविष्य की कामना की।इस अवसर पर संस्था के सभी विभागाध्यक्ष,शिक्षकगण ने छात्रों के सफल चयन पर बधाई एवं शुभकामनायें दी।