विनोद नाथ यति की खास रिपोर्ट
वाराणसी। पुलिस अधीक्षक वाराणसी ग्रामीण द्वारा शान्ति,सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था के दृष्टिगत थाना जंसा क्षेत्र के कस्बा जंसा में पैदल गश्त किया गया।पैदल गश्त के दौरान बाजार,भीड़-भाड़ वाली जगहों तथा यातायात को सुगम बनाने हेतु सड़क के किनारे हुए अतिक्रमण को हटाने हेतु निर्देशित किया गया। इस दौरान थानाध्यक्ष जंसा तथा पुलिस के अन्य अधिकारी/कर्मचारीगण मौजूद रहे।